Monday, May 6, 2024
Homeजुर्मआश्रम के कमरे में 12 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म,...

आश्रम के कमरे में 12 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

आगरा। शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय लड़की ने तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उक्त तीनों युवकों ने गांव के आश्रम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के बाद शुक्रवार को पीड़िता का मेडिकल कराया है।

थाना शमसाबाद के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ 20 मई को रिश्तेदार की शादी में गया था। घर पर उसकी 12 वर्षीय बेटी अकेली थी। इस दौरान छोटा निवासी गांव उजावली (थाना फतेहाबाद) घर से लड़की को जामुन खिलाने के बहाने गांव में बने आश्रम में ले आया। जहां पर दो युवक संजू और मुन्ना पहले से मौजूद थे।

आश्रम में ले जाकर किया दुष्कर्म

तीनों युवकों ने आश्रम में बने कमरे में ले जाकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों ने उसको धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो तेरे परिवार को जान से मार देंगे। शुक्रवार को जब पीड़िता के माता-पिता शादी से लौटकर आए तो उसने उन्हें पूरी बात बताई। इस पर उन्होंने पुलिस को घटन की जानकारी दी।


सूचना पाकर एसपीआरए पूर्वी अशोक वैकेंट, सीओ फतेहाबाद ब्रजमोहन गिरी और थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पीड़ित ने थाना शमसाबाद में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसपीआरए पूर्वी अशोक वैंकेट ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments