Sunday, February 15, 2026
Homeजुर्महनुमान मंदिर के मंहत पर हमला, मंदिर की जमीन पर कब्जा का...

हनुमान मंदिर के मंहत पर हमला, मंदिर की जमीन पर कब्जा का हो रहा प्रयास

कोसीकलां। राजागढ़ी गाँव में हनुमान मंदिर के महंत गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने महंत को उपचार के लिए अस्पताल भ्ोजा। वहीं हमलावर फरार हो गए। महंत ने हमला करने वालों की शिकायत पुलिस से की है।


सोमवार को राजागढ़ी मंदिर के महंत चन्दनेश्वर पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। महंत ने लोगों की सहायता पाने के लिए शोर मचाया। जब तक गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तब तक महंत को को घायलावस्था में पड़ा छोड़ कर हमलावर भाग गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महंत को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा।

महंत चन्दनेस्वर ने बताया कि कुछ लोग मंदिर की जमीन पर कब्जा करना चाहते है। जबकि जमीन एक ग्रामीण के द्वारा मंदिर के लिए दान दी गयी थी। मंदिर काफी साल पुराना है। जिसमें वह हनुमानजी महाराज की सेवा पूजा करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments