Saturday, May 4, 2024
HomeUncategorized10 जून को है सूर्य ग्रहण, इन राशि के जातकों को रहना...

10 जून को है सूर्य ग्रहण, इन राशि के जातकों को रहना होगा सावधान

वर्ष 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को होगा। वृष राशि में लगने वाले इस सूर्यग्रहण का प्रभाव मेष से मीन राशि के जातकों पर ज्यादा होगा। ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक सूर्य ग्रहण का प्रभाव राशियों पर अलग-अलग पड़ता है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण का राशियों पर कैसा प्रभाव होगा –

सूर्य ग्रहण का रााशियों पर प्रभाव

मेष- इस राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। बिल्कुल भी क्रोध न करें। धन का गलत प्रयोग हानि पहुंचा सकता है। गलत कदमों से बदनामी का भी खतरा है।

वृष- अपनी ऊर्जा को सही और सकारात्मक दिशा में उपयोग करने का प्रयास करेंगे तो किया गया कार्य भी सफल होगा। राहु वृष राशि में गोचर कर रहा है, इसलि सूर्य ग्रहण के दौरान विशेष सावधान रहने की जरूरत है। सेहत का विशेष ख्याल रखें। 10 जून को सूर्य ग्रहण इस राशि में ही लगने वाला है।

मिथुन- गलत संगति में पड़ने पर हानि उठानी पड़ सकती है। गलत कार्यों से दूरी बनाकर रखें तो फायदे में रहेंगे। अचानक लाभ या हानि की स्थिति निर्मित हो सकती है। धन के व्यय में भी सावधानी बरते। संबंधों को बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें।

कर्क- मन को हमेशा शांत रखने की कोशिश करें। मधुर वाणी से ही कई विपत्तियों को दूर किया जा सकता है। विवाद की स्थिति में धैर्य बनाकर रखें। अपने दुश्मनों के प्रति हमेशा सतर्क रहें।

सिंह- गरीबों की मदद करने का प्रयास करें। किसी का भी अहित करने का विचार मुसीबत में डाल सकता है। प्रेम और विनम्रता की स्थिति अचानक भी दिला सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है।

कन्या- इस राशि के जातकों को अपनी सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूर है। कर्ज लेने और देने की स्थिति से परहेज करना चाहिए, इस कारण से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। परिवार के सदस्यों से संंबंधों को मजबूत और मधुर बनाने का प्रयास करें। पारिवारिक प्रेम से हर दुविधा दूर होगी।

तुला- किसी भी विपत्ति की स्थिति में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अपने जीवन साथी की भावनाओं का ख्याल रखें। तनाव और कलह की स्थिति दूर रहने करने की कोशिश करें। गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने पर सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभावों को दूर कर सकते हैं।

वृश्चिक- मन में हमेशा सकारात्मक विचार लाए। नकारात्मक विचार नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी का अपमान न करें और वाणी में मधुरता लेकर आएं। अपनी संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन इस स्थिति में संयम बरते। अपने परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। स्वच्छता के नियमों का सख्ती से पालन करें।

धनु- ज्ञान और शिक्षा के अर्जन से शुभ फल पाया जा सकता है। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना होगा। धन की बचत करें, भविष्य की स्थिति को ध्यान में रखते हुए निवेश करने का विचार करें। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।

मकर- मकर राशि वालों में शनि ग्रह वक्री होकर गोचर कर रहे हैं, इस कारण से सेहत का विशेष ख्याल रखें। लोगों का सम्मान करें और निर्णय लेने से पहले सभी पहलूओं पर विचार अवश्य करें।

कुंभ- क्रोध और अहंकार पर काबू रखें अन्यथा दुश्मन आपको हानि पहुंचा सकते हैं। अपनी योजनाओं को लेकर सतर्कता बरतें। अपने माता-पिता की ज्यादा से ज्यादा सेवा करें। अपने मन में नकारात्मक विचार न आनें दें, अन्यथा विपत्ति के दौरान कमजोर होंगे।

मीन- आपके साहस में वृद्धि होगी। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले परिवार के बुजुर्गों से परामर्श अवश्य करें। साथ ही विषय विशेषज्ञ की भी सलाह जरूर लें। गलत फैसले भी हो सकते है, इसलिए सावधान रखने प्रयास करें। अपने जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें।

सूर्य ग्रहण 10 जून, गुरुवार को है और इस दिन ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि को लग रही है। 10 जून को शनि जयंती भी है। इस सूर्य ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव वृष राशि पर दिखाई देगा क्योंकि सूर्य ग्रहण इस राशि में ही लगने वाला है। पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान नक्षत्र मृगशिरा रहेगा, इसलिए ऐसे जातक जिनका जन्म वृष राशि में मृगशिरा नक्षत्र में हुआ है, उन्हें विशेष सावधान रहना होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments