Sunday, May 19, 2024
Homeजुर्मगांववासियों और गोतस्करों के बीच खूनी संघर्ष, एक गोतस्कर की मौत, तीन...

गांववासियों और गोतस्करों के बीच खूनी संघर्ष, एक गोतस्कर की मौत, तीन दबोचे


नरेन्द्र सिंघल
कोसीकलां।
तूमौला गांव में बीती रात गांववासियों और गोतस्करों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। गोरक्षकों की आवाज पर गांववासियों ने गोतस्करों को घेर लिया। दोनों ओर से अंधाधुन गोलियां चली और पथराव हुआ। इसमें एक गोतस्कर की मौत हो गई, तीन घायलावस्था में पकड़ लिए जबकि एक फरार हो गया और गायों को मुक्त कराकर गोशाला भेज दिया। इस संघर्ष में गोरक्षक भी घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

ब्रज में सक्रीय पुलिस और गोरक्षकों की सजगता के बावजूद गोतस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार गोतस्कर हाथरस और मेवात के लिए ब्रज से गांवंश को तस्करी हथियारों के बल पर कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक पांच गो तस्कर शेरा, कदीम, शहजाद, अनीस और रहमान मैक्स पिकअप गाड़ी से एक दर्जन से गोवंश को रौंदा बुलंदशहर से मेवात की ओर ले जा रहे थे। तभी सजग गोरक्षकों ने छाता से उनका पीछा किया। उन्होंने गोरक्षकों को पीछा करते देख गाड़ी तूमौला की ओर मोड़ दी। गोरक्षकों ने गांववासियों को आवाज दी। इस पर गांववासी लाठी, डंडे और हथियार लेकर अपने-अपने घरों से निकल आए और गोतस्करों को घेर लिया।

गोतस्करों ने गांववासियों पर गोली चलाई और पथराव कर दिया। इस पर गांववासियों ने गोतस्करों पर भी गोलियां चलाई। दोनों तरफ से करीब पौने घंटे तक संघर्ष होता रहा। अंधाधुन गोलियां चली। गोलियों की तड़तड़ाहट से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस संघर्ष में गोतस्कर शेरा की मौत हो गई। जबकि तीन को घायलावस्था में पकड लिया। एक गोस्तकर मौका पाकर फरार हो गया। कुछ ही समय में एसपी ग्रामीण श्रीश्चन्द्र और सीओ छाता जीतेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

गोतस्करों से मिली मैक्स पिकअप में करीब एक दर्जन गोवंश को निकट की गोशाला में भेजा दिया। इस संघर्ष में गोतस्कर और कुछ ग्रामीणों के भी चोट आईं हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और मृतक गोतस्कर शेरा को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा है।

एसपी ग्रामीण श्रीश् चन्द्र गोतस्कर और गांववालो के बीच बीती रात मुठभेड़ हुई है। इसमें एक गोतस्कर की मौत हो गई है, तीन को पकड़ लिया गया है। उनके पूछताछ की जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। मृतक गोतस्कर शेरा की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments