Home न्यूज़ न्यूज़ ट्विटर को सरकार ने नोटिस भेजकर दी आखिरी चेतावनी, तुरंत लागू करे नए नियम, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

ट्विटर को सरकार ने नोटिस भेजकर दी आखिरी चेतावनी, तुरंत लागू करे नए नियम, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

0

नई दिल्ली। ट्विटर और भारत सरकार के बीच टकराव बढ़ता ही जा रहा है। भारत सरकार ने फिर एक आखिरी नोटिस भ्ोजा है और चतावनी दी हे कि यदि नए नियम जल्द लागू नही किए तो ट्विटर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


भारत सरकार का कहना है कि 90 दिन का वक्त देने के बाद भी ट्विटर ने नई सूचना प्रौद्योगिकी नियमों को पूरी तरह से लागू नहीं किया है। भारत सरकार की ओर से बार-बार कहा जा रहा है कि ट्विटर ने अभी तक नोडल संपर्क व्यक्ति और शिकायत अधिकारी की नियुक्ति नहीं की है, जबकि ट्विटर ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया है कि उसने नए नियमों को लागू कर दिया है और भारत में एक स्थानीय शिकायत अधिकारी की नियुक्ति भी कर दी है। यह नियुक्ति 28 मई को ही कर दी गई।

भारत सरकार ने भेजा आखिरी नोटिस

इस विवाद के बीच आज यानी 5 जून को भारत सरकार ने ट्विटर इंडिया को आखिरी नोटिस भेजा है जिसमें तत्काल प्रभाव से एक स्थानीय शिकायत अधिकारी और एक नोडल संपर्क व्यक्ति को नियुक्त करने और उसकी जानकारी सरकार के साथ साझा करने की बात कही गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here