Tuesday, May 7, 2024
HomeUncategorizedराशन डीलर की हत्या के बाद नगला वली गांव में तनाव, 6...

राशन डीलर की हत्या के बाद नगला वली गांव में तनाव, 6 हत्यारोपियों के विरुद्ध एफआईआर

राजेश डब्बू
बल्देव।
बल्देव के समीप ग्राम नगला बली में पोखर की खुदाई को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी विवाद में गाली लगने से राशन डीलर धर्म सिंह की मौत के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति है। वहीं शनिवार को मृतक राशन डीलर धर्म सिंह की अंत्येष्टि के दौरान भी पुलिस बल तैनात रहा। मृतक के भाई पप्पू सिंह ने ग्राम के ही 6 लोगों के खिलाफ हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। सभी नामजद आरोपी धर्मवीर, राकेश, मनीष, गोविंद सिंह, कुशल, निर्दोष घटना के बाद से ही फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।


थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ने बताया राशन डीलर की पक्ष की ओर से 6 नाम जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें हत्या सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था की दृष्टि से ग्राम नगला बली गांव में पुलिस बल तैनात किया है।

आपको बता दें कि गांव में शांति है। शुक्रवार को बलदेव के नगला बली में पोखर की खुदाई को लेकर दो पक्ष में आपस में भिड़ गये थे। गाली गलौज होते-होते दोनों के बीच गोलियां चला गई। इस दौरान एक गोली राशन डीलर धर्म सिंह के लग गई। उसे परिजनों द्वारा अस्पताल में ले ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान राशन डीलर की मौत हो गई थी। वहीं दूसरे पक्ष की एक महिला चंद्रवती के भी गोली लग गयी थी।
बलदेव थाना अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ने बताया चंद्रवती पक्ष की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आयेगी तब जांच कर कार्रवाई की होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments