Saturday, April 20, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 09 जून 2021, बुधवार

आज का पञ्चांग: 09 जून 2021, बुधवार

ॐ श्रीगणेशाय नम:

आज बुधवार को ज्येष्ठ बदी चतुर्दशी 14:00 तक पश्चात् अमावस्या शुरू , वट सावित्री व्रत का द्वितीय संयम ( बड़ पूजा अमावस पक्ष स्थान भेद से ) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग गुरुवार सूर्योदय तक , श्री शान्तिनाथ जी जन्म – तप मोक्ष कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी ) , डॉ. किरण बेदी जन्म दिवस , श्रीमती नंदिनी सत्पथी जयन्ती , श्री बिरसा मुंडा शहीदी दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय अभिलेख दिवस , मूंगा त्रिकोण दिवस / कोरल त्रिभुज दिवस व विश्व प्रत्यायन दिवस ।

  • नई दिल्ली अनुसार
  • शक सम्वत- 1943
  • विक्रम सम्वत- 2078
  • मास- ज्येष्ठ
  • पक्ष- कृष्णपक्ष
  • तिथि- चतुर्दशी-14:00 तक
  • पश्चात्- अमावस्या
  • नक्षत्र- कृत्तिका-08:44 तक
  • पश्चात- रोहिणी
  • करण- शकुन-14:00 तक
  • पश्चात- चतुष्पाद
  • योग- सुकर्मा-06:46 तक
  • पश्चात- धृति
  • सूर्योदय- 05:22
  • सूर्यास्त- 19:18
  • चन्द्रोदय- 29:04
  • चन्द्रराशि- वृषभ-दिनरात
  • सूर्यायण – उत्तरायण
  • गोल- दक्षिणगोल
  • अभिजित- कोई नहीं
  • राहुकाल- 12:20 से 14:04
  • ऋतु- ग्रीष्म
  • दिशाशूल- उत्तर

कल बृहस्पतिवार को ज्येष्ठ बदी अमावस्या 16:24 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – श्राद्धादि की देवपितृकार्य भावुका / बरगदाही ज्येष्ठी अमावस्या , पंचगौड़ों का वट सावित्री व्रत का अन्तिम संयम ( बड़ पूजा मरुस्थले ) , सौभाग्य सूचक रोहिणी व्रत ( जैन ) , कंकणाकृति सूर्यग्रहण ( भारत में अदृश्य , सूतकादि मान्य नहीं ) ,श्री शनिदेव जयन्ती (ज्येष्ठ मास की अमावस्या ) , श्री अजीतनाथ जी गर्भ कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ मास की अमावस्या ) , श्री आर वी जानकीरमन स्मृति दिवस , विश्व भूगर्भ जल दिवस (कन्फर्म नहीं), विश्व दृष्टिदान (नेत्रदान) दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments