Friday, April 26, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 10 जून 2021, बृहस्पतिवार

आज का पञ्चांग: 10 जून 2021, बृहस्पतिवार

ॐ श्रीगणेशाय नम:

आज बृहस्पतिवार को ज्येष्ठ बदी अमावस्या 16:24 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दान – श्राद्धादि की देवपितृकार्य भावुका / बरगदाही ज्येष्ठी अमावस्या , पंचगौड़ों का वट सावित्री व्रत का अन्तिम संयम ( बड़ पूजा मरुस्थले ) , सौभाग्य सूचक रोहिणी व्रत ( जैन ) , कंकणाकृति सूर्यग्रहण ( भारत में अदृश्य , सूतकादि मान्य नहीं ) , श्री शनिदेव जयन्ती (ज्येष्ठ मास की अमावस्या ) , श्री अजीतनाथ जी गर्भ कल्याणक ( जैन , ज्येष्ठ मास की अमावस्या ) , श्री आर वी जानकीरमन स्मृति दिवस , विश्व भूगर्भ जल दिवस (कन्फर्म नहीं) , विश्व दृष्टिदान (नेत्रदान) दिवस।

  • शक सम्वत- 1943
  • विक्रम सम्वत- 2078
  • मास- ज्येष्ठ
  • पक्ष- कृष्णपक्ष
  • तिथि- अमावस्या-16:24 तक
  • पश्चात- प्रतिपदा
  • नक्षत्र- रोहिणी-11:44 तक
  • पश्चात- मृगशिरा
  • करण- नाग-16:24 तक
  • पश्चात- किन्स्तुघ्ना
  • योग- धृति-07:46 तक
  • पश्चात- शूल
  • सूर्योदय- 05:22
  • सूर्यास्त- 19:18
  • चन्द्रोदय- नहीं
  • चन्द्रराशि- वृषभ-25:09 तक
  • पश्चात- मिथुन
  • सूर्यायण – उत्तरायण
  • गोल- उत्तरगोल
  • अभिजित- 11:52 से 12:48
  • राहुकाल- 14:04 से 15:49
  • ऋतु- ग्रीष्म
  • दिशाशूल- दक्षिण

कल शुक्रवार को ज्येष्ठ सुदी प्रतिपदा 18:32 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष आरम्भ , भावुका करिदिन , करवीर व्रत , दस दिनात्मक गंगा दशहरा व्रत आरम्भ , गंगा स्तौत्र का नित्य वृद्धि क्रम से पाठ , श्री गंगा दशाश्वमेघ स्नान प्रारम्भ , चन्द्रदर्शन , उत्तर शृङ्गोन्नति , श्री रामप्रसाद बिस्मिल जयन्ती , श्री लालडेंगा जयन्ती , श्री लालूप्रसाद यादव जन्म दिवस , श्री घनश्याम दास बिडला स्मृति दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments