Thursday, April 25, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़जब तक बिल वापसी नहीं तब तक घर वापसी नहीं: राकेश टिकैत

जब तक बिल वापसी नहीं तब तक घर वापसी नहीं: राकेश टिकैत

  • यह भी संकेत दिया कि यह आंदोलन आगामी 2024 तक अनवरत चलता रहेगा
  • देवेंद्र रघुवंशी को सौंपी जिलाध्यक्ष भाकियू टिकैत-जनपद मथुरा की कमान

गाजीपुर। गुरुवार को गाजीपुर बॉर्डर पर हुई बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के निर्देशन में जनपद मथुरा के रिक्त चल रहे जिला अध्यक्ष पद पर देवेंद्र रघुवंशी निवासी सिहोरा को प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन के आदेशानुसार जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया, साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान को जनपद भरतपुर व आगरा मंडल का प्रभारी नियुक्त किया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ हुई विशेष वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने बताया कि किसान आंदोलन अनवरत चलता रहेगा जब तक केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की जायज मांगों को नहीं मान लेती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जब तक बिल वापसी नहीं, तब तक घर वापसी नहीं साथ ही यह भी संकेत दिया कि यह आंदोलन आगामी 2024 तक अनवरत चलता रहेगा।


इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ठाकुर राजवीर सिंह जादौन ने बताया कि आंदोलन में उत्तर प्रदेश की भी एक सराहनीय योगदान रहेगा उत्तर प्रदेश के हर जनपद से पदाधिकारी गण एवं हजारों की संख्या में किसान पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ आंदोलन में कंधे से कंधा मिलाकर के सहयोग करते रहेंगे।


वहां मौजूद मंडल अध्यक्ष आगरा गजेंद्र सिंह परिहार ने भी बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत व प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर राजवीर सिंह जादौन के आदेशों का पालन करते हुए आगरा मंडल की भी एक सक्रिय सहभागिता पूर्ण दायित्व के साथ आंदोलन में भागेदारी अदा की जाएगी।


जिसके लिए आगरा मंडल कदम से कदम मिलाकर के आंदोलन में सहभागिता करेगा ।राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत व प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर राजवीर सिंह जादौन का आशीर्वाद प्राप्त नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मथुरा देवेंद्र रघुवंशी को मंडल अध्यक्ष आगरा गजेंद्र परिहार व आगरा मंडल किसान यूनियन परिवार ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाइयां दी, साथ ही जिला अध्यक्ष मथुरा देवेंद्र रघुवंशी से उम्मीद भी की कि उनका हर कदम व प्रयास किसानों के हित के लिए होगा।


इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह परिहार, ललित शर्मा प्रवक्ता आगरा मंडल, जगदीश परिहार मण्डल कोषाध्यक्ष, रामकुमार चौधरी प्रचारमन्त्री आगरा मण्डल, गिर्राज सिंह परिहार मण्डल सलाहकार, देवेन्द्र सिंह परसौली पूर्व जिला मुख्य सचिव, चन्द्रभान प्रधान, भगवान सिंह, सोनवीर पचहरे, व फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष प्रेमअतुल मय टीम केसत्यवीर सिंह परिहार पूर्व तहसील अध्यक्ष महावन, विनोद कुमार, रोशन बाबा , जयबीर नेता जी, गजेन्द्र सिंह , अभिषेक परिहार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments