Saturday, February 28, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़महिला ने दुपट्टे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर पर अकेला था...

महिला ने दुपट्टे से फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर पर अकेला था 12 साल का बेटा

सुनील सिंह
मथुरा।
जमुनापार थाना क्षेत्र के तिवारी पुरम स्थित एक घर में विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। उस समय घर में सिर्फ 12 वर्ष का बेटा मौजूद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल शुरु कर दी है।


जानकारी के मुताबिक यमुना पार क्षेत्र के तिवारी पुरम में एक 38 वर्षीय महिला संजना लालवानी ने घर के अंदर ही दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय घर में सिर्फ महिला का 12 साल का बेटा रोहित मौजूद था। बेटे ने अपने पिता आशीष लालवानी ने घटना की जानकारी दी।


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना की जांच में जुट गई। पति आशीष लालवानी के बताया की घर में किसी तरह का कोई क्लेश नहीं था फिर घटना की क्या वजह रही कुछ भी कह पाना संभव नहीं है।


वहीं यमुना पार थाना प्रभारी महिला के आत्महत्या का कोई कारण पता नहीं चल सका है। इस संबंध में महिला के माता-पिता, पति से भी बात की गई। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments