Thursday, April 25, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने सीएचसी का किया निरीक्षण

राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने सीएचसी का किया निरीक्षण

वृन्दावन। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने केशवधाम के समीप डा. केशवराव हेडगेवार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया और कोरोना वैक्सीनेशन की स्थिति जारी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सीएचसी व पीएचसी के औचक निरीक्षण पर निकली राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह मंगलवार की दोपहर हेडगेवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। उन्होंने सबसे टीकाकरण योजना की वस्तुस्थिति जानी।

केंद्र अधीक्षका डॉक्टर स्वाति से कोविड केयर सेंटर व प्रसव केंद्र के बारे में बताया। निरीक्षण के उपरांत आयोग की उपाध्यक्ष ने बताया कि उनके द्वारा कई जनपदों के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। जिसमे मुख्य रूप से वेक्सिनेशन पर फोकस किया जा रहा है।जिसमे महिलाओ को वैक्सीन लगवाए जाने पर कोई असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखे जाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा युवतियों व महिलाओं को टीकाकरण के लिये प्रेरित किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments