Tuesday, April 23, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़दशहरा पर्व पर यमुना का बढ़ा जल स्तर, विश्राम घाट पर लगाई...

दशहरा पर्व पर यमुना का बढ़ा जल स्तर, विश्राम घाट पर लगाई जा रही बेरीकेडिंग


रवि यादव
मथुरा।
दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर लंबे समय के बाद नमामि गंगे प्रोजेक्ट के कर्मचारी विश्राम घाट पर सफाई कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को इंतजामात भी किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बंगाली घाट पर गंदगी के ढेर लगे हैं। घाटों को निरीक्षण करने पहुंचे सिटी मजिस्टे्रेट ने गंदगी देख सफाई कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए हैं।

एक दिन के बाद 20 जून को गंगा दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व पर यमुना स्नान और दान करके पुण्य लाभ अर्जित किया जाएगा। गंगा दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर लंबे समय के बाद नमामि गंगे परियोजना के कर्मचारी यमुना के विश्राम घाट पर दिखे। करीब एक दर्जन कर्मचारी घाटों और यमुना में किनारे गंदगी को साफ करने में लगे हैं। वहीं नगर निगम कर्मचारी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेरीकेडिंग और जाल लगा रहे हैं। यमुना जल का स्तर पर भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। सात सीढ़ी जल स्तर बढ़ने से यमुना का जल स्नान योग्य हो गया है।

विदित रहे कि कोरोना वायरस चलते जहां पिछली बार यमुना स्नान नहीं हुआ था। वहां पर इस बार यमुना स्नान होने की उम्मीद है। इसे लेकर लोगों में उत्साह है।

घाटों पर गंदगी देख नाराज हुए सिटी मजिस्टे्रेट

मथुरा। दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर सिटी मजिस्टे्रेट जवाहर लाल ने यमुना के घाटों का निरीक्षण किया। बंगाली घाट पर गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई कर्मचारियों को बेहतर सफाई के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments