Friday, April 26, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)भैरव जयंती: मंदिरों में जगह-जगह भैरव बाबा हुआ अभिषेक, लगे छप्पन भोग

भैरव जयंती: मंदिरों में जगह-जगह भैरव बाबा हुआ अभिषेक, लगे छप्पन भोग

वृंदावन। नगर के भैरव मन्दिरों में भगवान शिव के अवतारी भैरव बाबा का जयंती महोत्सव विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य मनाया गया। भक्तों ने भगवान भैरव की आराधना कर सुख, समृद्धि की कामना की।
ज्येष्ठ मास शुक्लपक्ष की अष्टमी पर कान्हा की नगरी में माँ दुर्गा के अनुचर भैरव बाबा के प्राक्टयदिवस पर विभिन्न भैरव मन्दिरो में धार्मिक आयोजन श्रद्धा व आस्था के साथ किये गये। मोतीझील स्थित प्राचीन भैरव बगीची पर प्रात:काल भगवान भैरव के श्री विग्रह का दुग्ध, दही, मधु, घृत, शर्करा, इत्र, गंगायमुना जल आदि से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भक्तो द्वारा महाभिषेक किया गया।
बाबा के विग्रह पर गौघृत मिश्रित सिंदूर का लेपन कर चोला धारण कराया गया। सायंकाल भैरव बाबा को सुगन्धित पुष्पों से सुसज्जित बंगले में विराजित कर छप्पन भोग व्यंजन निवेदित किये गये।सुमधुर भजन गायकों ने भैरव बाबा की महिमा का गुणगान किया।
मुरारी थोकदार ने बताया कि इस मंदिर में पूरी श्रद्धा के साथ भैरव अष्टमी का आयोजन भक्तो द्वारा किया जाता है। पुरुषोत्तम महाराज व पप्पू महाराज ने बताया कि बाबा की आराधना करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते है। किसी भी प्रकार रोग व्याधि से बाबा का नाममात्र लेने से बचा जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments