Friday, March 29, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़निषाद समाज उपेक्षा की तो 2022 में भाजपा की जीत मुश्किल

निषाद समाज उपेक्षा की तो 2022 में भाजपा की जीत मुश्किल

वृंदावन। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कांग्रेस, सपा और बसपा ने निषाद समाज को धोखा दिया तो उन्हें परिणाम भुगतना पड़ा। 2017 और 2018 में निषाद समाज की एकजुटता से भाजपा को भी हमारी शक्ति का अहसास हुआ। 2019 में निषाद समाज ने मोदीजी का साथ दिया और सपा बसपा एक होने के बावजूद भाजपा का बेहतर प्रदर्शन रहा। लेकिन भाजपा ने भी समाज के साथ कथनी और करनी में फर्क रखा। पद देने की बात करने के बावजूद समाज को स्थान नहीं दिया। इस बार भाजपा मुश्किल सत्ता में पुन: आ पाएगी।


उन्होंने राष्ट्रीय सचिव महेंद्र निषाद के गौरानगर कालोनी स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं से तैयारियों को लेकर चर्चा की। वहीं कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण व पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय कुमार निषाद ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि हम मंत्रालय देंगे लेकिन वादा पूरा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा उचित सम्मान, प्रदेश में निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं के ऊपर दर्ज मुकदमे वापस, पिछड़ी में से नाम को निकालने और मझवार के नाम से सर्टिफिकेट बनवाने तथा निषाद आरक्षण आदि को पूरा नहीं किया तो 2022 में चुनाव जीतना मुश्किल हो जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments