Saturday, February 21, 2026
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर के समय में हुआ परिवर्तन, जानिए कब होंगे दर्शन

ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर के समय में हुआ परिवर्तन, जानिए कब होंगे दर्शन

मथुरा। ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर के दर्शनों के समय में परिवर्तन किया गया है। मंदिर में ठाकुरजी के दर्शनों का समय में परिवर्तन 21 जून से गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज एवं डॉ वागीश कुमार महाराज के निर्देश पर किया गया है।


मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर के प्रात: काल श्रृंगार और ग्वाल के दर्शन प्रात: 8:10 से 8:40 तक और राजभोग के दर्शन प्रात: काल 10:00 से 11:00 बजे तक इसी प्रकार सायंकाल भोग संध्या आरती के दर्शन 4:40 से 5:00 बजे तक और शयन के दर्शन साईं काल 6:00 से 7:00 तक खुलेंगे। दर्शनों की यह व्यवस्था 21 जून से प्रभावी होगी।

मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लॉकडाउन में दी गई छूट के कारण मंदिर के समय में परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन उत्तर प्रदेश सरकार की संपूर्ण गाइड लाइन का पालन करते हुए ही किया गया है। अत: सभी भक्तों से विनम्र निवेदन है कि वह कृपया मास्क लगाकर ही मंदिर में प्रवेश करें और कोरोना की गाइडलाइन का पूर्ण रुप से पालन करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments