Thursday, April 25, 2024
HomeUncategorizedआगरा बर्थडे पार्टी मनाने जा रहे लोगों की एक्सप्रेस वे पर पलटी...

आगरा बर्थडे पार्टी मनाने जा रहे लोगों की एक्सप्रेस वे पर पलटी कार, दो की मौत, चार घायल


मथुरा। यमुनापार क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 105 के समीप रफ्तार ने फिर कार सवार दो किशोरियों की जान ले ली, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल यमुना एक्सपे्रस वे पर दिल्ली से आगरा जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सवार दिल्ली से आगरा जन्मदिन पार्टी मनाने जा रहे थे।


रविवार सुबह थाना यमुनापार क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 105 पर दिल्ली से आगरा जा रही तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार दो किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल एवं प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया है।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर सुशील कुमार ने बताया है कि दिल्ली लाजपत नगर स्थित छतरपुर निवासी एक परिवार अपनी एक बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए ताज होटल आगरा जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि तभी माइलस्टोन 105 पर एक अन्य कार ने ओवरटेक करते हुए अपनी गाड़ी को आगे ले गया, जिसे देख कार सवार हड़बड़ा गया और इनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें बैठी 19 वर्षीय श्रेया पुत्री मुकेश और 12 वर्षीय लवी पुत्री महेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments