ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज शुक्रवार को आषाढ़ बदी अष्टमी 15:31 तक पश्चात् नवमी शुरू , श्री शीतलाष्टमी , पर्युषितान्न ( बासी भोजन विहित है ) , बोहराष्टमी , अमृतसिद्धियोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , पंचक जारी , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , श्री विमलनाथ जी मोक्ष कल्याणक (जैन , आषाढ़ कृष्ण अष्टमी ) , महान क्रान्तिकारी असित भट्टाचार्य बलिदान दिवस , यूसुफ़ जफर मेहरअली समृति दिवस , अन्तरराष्ट्रीय खेल पत्रकार दिवस।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- आषाढ़
- पक्ष- कृष्णपक्ष
- तिथि- अष्टमी-15:31 तक
- पश्चात- नवमी
- नक्षत्र- रेवती-पूर्णरात्रि
- करण- कौलव-15:31 तक
- पश्चात- तैतिल
- योग- शोभन-10:51 तक
- पश्चात- अतिगण्ड
- सूर्योदय- 05:26
- सूर्यास्त- 19:23
- चन्द्रोदय- 24:52
- चन्द्रराशि- मीन-दिनरात
- सूर्यायण – दक्षिणायन
- गोल- उत्तरगोल
- अभिजित- 11:57 से 12:52
- राहुकाल- 10:40 से 12:24
- ऋतु- वर्षा
- दिशाशूल- पश्चिम
कल शनिवार को आषाढ़ बदी नवमी 17:32 तक पश्चात् दशमी शुरु , पंचक 06:14 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , अभिनेता राज कुमार (कुलभूषण पंडित) पुण्य तिथि , श्री केदार पांडे पुण्य दिवस , कैप्टन मनोज कुमार पांडेय बलिदान दिवस ( परमवीर चक्र सम्मानित ) , ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान पुण्य दिवस व अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता (कोऑपरेटिव)दिवस ( जुलाई के पहले शनिवार को )।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय