Saturday, May 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़कड़ी सुरक्षा के बीच मथुरा ब्लॉक का मतदान सम्पन्न, 69 वोट पड़े,...

कड़ी सुरक्षा के बीच मथुरा ब्लॉक का मतदान सम्पन्न, 69 वोट पड़े, 4 बजे घोषित होगा ब्लॉक प्रमुख का नाम

मथुरा। मथुरा ब्लॉक पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ब्लॉक प्रमुख का मतदान सम्पन्न हुआ। दोपहर ढाई बजे तक 69 वोट डाले जा चुके हैं। भाजपा और निदर्लीय उम्मीदवार मतदान स्थल पर एक-एक वोट पर नजर रख रही हैं। वहंी उनके समर्थक मतदान स्थल के बाहर अपने-अपने उम्मीदवार की जीत की उम्मीद लिए परिणम का इंतजार कर रहे हैं। चुनाव परिणाम करीब चार बजे तक आने की संभावना है।


यूपी के अन्य जनपदों में ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान हुए बवाल के बाद मथुरा में जिला प्रशासन एलर्ट मोड में आ गया है। मथुरा सहित अन्य ब्लॉक पर पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात की गई है। प्रशासन और पुलिस अधिकारी किसी तरह से कसर नहीं छोड़ रहे हैं। डीएम नवनीत सिंह चहल ब्लॉक पर जाकर मतदान स्थलों का जायजा ले रहे हैं। वहीं मथुरा ब्लॉक में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी मुन्नीदेवी और निर्दलीय प्रत्याशी प्रेमलता के बीच मुकाबला है।

मतदान स्थल पर सुबह से ही दोनों प्रत्याशी पहुंच गईं और ढाई बजे तक एक-एक वोटर पर अपनी नजर बनाए रखी। वहीं प्रत्याशियों के समर्थक ब्लॉक के बाहर वोटरों की स्थिति भांपने के साथ ही हार-जीत का गणित लगा रहे हैं और परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। दोपहर ढाई बजे तक सभी 69 वोट पड़ चुके हैं। तीन बजे के बाद मतगणना शुरु होगी। करीब चार बजे तक ब्लॉक प्रमुख का परिणाम सामने आ जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments