Monday, May 20, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़3 शादियां कर चुकी 5 बेटियों की मां का 24 साल के...

3 शादियां कर चुकी 5 बेटियों की मां का 24 साल के लड़के से हुआ प्यार, चौथी शादी करने पर अड़ी


भिंड। भिंड के झांसी मोहल्ला से चौकाने वाला वाकया सामने आया है। यहां रहने वाली 45 वर्षीय महिला को 21 वर्षीय युवक से प्यार हो गया। यह मामला इसलिए अनोखा बन गया की महिला की पहले ही तीन बार शादी हो चुकी है। उसकी पांच बेटियां हैं। जिनमें से एक की शादी हो भी चुकी है। चौथी शादी के लिए उसने बेटियों को घर से निकाल दिया है। शनिवार को बेटियां महिला थाने में मदद की गुहार लगाने पहुंच गईं।

तीनों पतियों को हो चुकी है मौत

महिला की दूसरी बेटी का कहना है कि उसकी मां चार शादियां कर चुकी है। अब पांचवीं शादी करने जा रही है। इसलिए उन्हें घर से भी निकाल दिया है। वहीं महिला से बात करने पर उसने बताया कि चार नहीं तीन तीन शादियां हो चुकी हैं। पहली शादी पंद्रह साल की उमर में हुई थी। दो साल बाद तलाक हो गया था। दूसरी शादी यूपी के औरैया निवासी विनोद से हुई जिससे उसे पांच बेटियां हुईं। उनकी उम्र 21, 19, 16, 14 और 12 साल है। पति विनोद की सड़क हादसे में मौत हो गयी थी, जिसके बाद वह अपने बच्चियों के साथ अपने मायके सिकलामउ चली गई।
इस दौरान उसे सुकांड के रहने वाले ब्रजेश से प्रेम हो गया और मायके पक्ष के विरोध के बावजूद उसने विवाह रचा लिया। तीसरे पति की भी कुछ सालों बाद बीमारी के चलते मौत हो गयी। फिर वह वापस वह भिंड आ गई।

21 के लड़के पर आया दिल

झांसी मोहल्ला में मिथुन नामक 21 साल के युवक से भी प्रेम हो गया। काफ़ी समय तक दोनों साथ रहे। बेटियों को इस पर आपत्ति होने लगी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी थी। दूसरी बेटी ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी और पुलिस के पास जाने से मना किया। दूसरी बेटी का आरोप है की उसकी बहनों को घर से निकाल दिया है। वहीं युवक ने पुलिस को बताया की वह महिला के साथ काफ़ी समय से रह रहा है। समाज की वजह से दोनों ने शादी का फ़ैसला लिया था। वह उसकी बेटियों का भी खर्च उठा रहा था। अपनी कमाई भी वह इन सब पर खर्च करता था। मामला पुलिस तक आने पर वह शादी से मुकर गया, लेकिन महिला अब भी उसी से शादी करना चाहती है।

काउंसिलिंग हो रही है

डीएसपी पूनम थापा ने कहा कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया था, समझाया जा रहा है। हालांकि अब तक इसका कोई निराकरण नहीं निकाल सका है। बेटियों की जिंदगी का सवाल है, इसलिए महिला की काउन्सिलिंग भी करायी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments