Home न्यूज़ न्यूज़ क़रीब 10 लाख रूपये में नीलाम हुए छह बाल, जानिए इसके पीछे की वजह!

क़रीब 10 लाख रूपये में नीलाम हुए छह बाल, जानिए इसके पीछे की वजह!

0


रॉकस्टार्स के चाहने वाले ऐसे होते हैं कि वो उनसे जुड़ी चीजें लाखों-करोड़ों रुपये में खरीद लेते हैं। कर्ट कोबेन एक रॉकस्टार थे। साल 1994 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। पर चाहने वालों की कमी आज भी नहीं है। पता है उनके 6 बाल नीलाम किए गए। आलम ये है कि उनके छह बालों को भी लोग लाखों रुपये लेने के लिए तैयार दिखे।

अमेरिका के सिंगर, सॉन्गराइटर, गिटारिस्ट के साथ-साथ कोबेन का एक बैंड भी था। इसका नाम निर्वाणा बैंड था। वो इसके प्रमुख थे। महज 27 की उम्र में 5 अप्रैल 1994 के दिन उन्होंने सुसाइड कर लिया था। उन्होंने खुद को गोली मार ली थी।

अभी कुछ समय पहले ही आइकॉनिक ऑक्शन्स में 14145 डॉलर्स यानी लगभग 10 लाख रुपये के आसपास उनके छह बाल नीलाम हुए हैं। बीते कई वर्षों से इन बालों को प्लास्टिक में संभाल कर रखा हुआ था। निर्वाणा के फस्र्ट एल्बम रिलीज के चार महीने बाद कर्ट ने हेयरकट कराया था। ये एल्बम सुपरहिट साबित हुआ था और वो रातों-रात स्टार बन चुके थे। कर्ट का ये हेयरकट उनकी दोस्त टेसा ओसबॉर्न ने अक्तूबर 1989 में इंग्लैंड में किया था।

बीते वर्ष जून में उनके मशहूर गिटार की भी नीलामी की गई थी। ये गिटार 6 मिलियन डॉलर्स यानी 44 करोड़ रुपयों की रिकॉर्ड तोड़ कीमत में नीलाम हुआ था। अबतक कर्ट का ये गिटार दुनिया का सबसे महंगा गिटार है। वहीं उनके एक इंश्योरेंस लेटर की भी नीलामी की गई थी। इसमें कर्ट कोबेन के फुल साइन किए हुए थे। इसकी नीलामी भी 13 लाख रुपये में हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here