Home Uncategorized अभिनेता सुनील शेट्टी की बिल्डिंग सील, निगरानी के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात, जानिए ये बड़ी वजह

अभिनेता सुनील शेट्टी की बिल्डिंग सील, निगरानी के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात, जानिए ये बड़ी वजह

0


मुंबई। हिन्दी फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी की मुंबई स्थित बिल्डिंग को निगम की टीम ने सील कर दिया है। दरअसल बिल्डिंग को सील करने का कारण यह है, इस बिल्डिंग में कई लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद बीएमसी ने इस बिल्डिंग को सील करने का फैसला लिया। यह वही बिल्डिंग है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी अपने परिवार के साथ रहते हैं। बीएमसी के असिस्टेंट कमिश्नर प्रशांत गायकवाड ने बताया कि सुनील शेट्टी का पूरा परिवार सुरक्षित है। उनके परिवार में किसी को कोरोनावायरस नहीं है।

हालांकि राहत की बात यह है कि इन दिनों सुनील शेट्टी और उनका पूरा परिवार मुंबई से बाहर हैं। बताते चले कि एक्टर सुनील शेट्टी का घर अल्टामाउंट रोड पर स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट्स में है। इस बिल्डिंग में 30 माले और 120 फ्लैट्स हैं। वहीं अचानक कोरोना के नए मामलों में वृद्धि होने के बाद अस्सिटेंट कमिश्नर प्रशांत गायकवाड़ ने बिल्डिंग को सील कर दिया है।

मुंबई के डी वार्ड में इस समय कोरोना के 10 जगहों को सील किया गया है। इसमें मालाबार हिल्स और पेडर रोड भी शामिल है। कोरोना की दूसरी वेव में हाई राइज जगहों से 80 प्रतिशत मामले सामने आए थे।

बता दें कि आर्थिक राजधानी मुंबई में बीते कुछ दिनों से फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसके बाद अब मुंबई जिला प्रशासन कोरोना के नए मामलों को लेकर अलर्ट हो गई है। मुंबई के अलावा केरल में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here