Home न्यूज़ न्यूज़ गांधी प्रतिमा के समक्ष आमरण अनशन कर रही महिला की तबियत बिगड़ी, जिला अस्पताल भेजा

गांधी प्रतिमा के समक्ष आमरण अनशन कर रही महिला की तबियत बिगड़ी, जिला अस्पताल भेजा

0

मथुरा। विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के सामने आमरण अनशन पर बैठी महिला की मंगलवार दोपहर को अचानक तबियत बिगड़़ गई। इससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया।

विकास बाजार गांधी प्रतिमा के सामने आमरण अनशन कर रही नारी शक्ति प्रमुख शीतल आचार्य आमरण अनशन कर रही थी। नारायणी सेना के कार्यकर्ताओं भी समर्थन में बैठे थे। तभी शीतल आचार्य की अचानक तबियत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। महिला पर नजर रख रही पुलिस और एलआईयू में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस शीतल आचार्य को अचेतावस्था में जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि महिला शीतल आचार्य पिछले कई दिनों से यमुना प्रदूषण सहित कई मुद्दों को लेकर आमरण अनशन पर बैठी है। इसमें यमुना में गिर रहे नाले नालियों का बंद किया जाए, मथुरा को तीर्थ नगरी घोषित किया जाए, गोहत्या करने वालों को मृत्यु दंड की सजा निर्धारित की जाए, देश के समस्त जिलों में गुरुकुलों का निर्माण हो जिससे वैदिक संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाया जाए। लेकिन जिला प्रशासन ने आमरण अनशन कर रही महिला की पिछले कई दिनों से अनदेखी की है।

सिटी मजिस्टे्रट जवाह लाल श्रीवास्तव ने कहा कि महिला को घबराहट होने पर जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। अनशन की सूचना आज ही मिली है। इनकी यमुना प्रदूषण और सफाई से जुड़ी मांगें हैं। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक ज्ञापन दिया था। इसके अलावा इनके घर की बिजली काट दी गई है। महिला ने किसी मामले में एफआईआर भी दर्ज की है। उसमें भी कार्रवाई की मांग की है। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि जो एफआईआर की है। उसमें कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here