Home न्यूज़ न्यूज़ भारत की पहली कोराना मरीज फिर कोरोना वायरस की चपेट में, फिलहाल ठीक है तबीयत

भारत की पहली कोराना मरीज फिर कोरोना वायरस की चपेट में, फिलहाल ठीक है तबीयत

0

त्रिशूर। देश की पहली कोरोना मरीज एक बार फिर कोरोना वायरस की चपेट में आ गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। त्रिशूर की डीएमओ डॉक्टर केजे रीना ने बताया, ‘वह कोविड-19 की चपेट में आ गई हैं। उनकी आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि एंटीजन रिपोर्ट में संक्रमण नहीं पाया गया। उनमें लक्षण दिखाई नहीं दिये।’

रीना ने कहा कि महिला पढ़ाई के लिए नई दिल्ली जाने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान उसके नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की गई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। डॉक्टर ने कहा कि महिला फिलहाल घर में है और ‘उसकी तबीयत ठीक है।’

गौरतलब है कि 30 जनवरी 2020 को वुहान विश्वविद्यालय की मेडिकल की थर्ड ईयर की छात्रा कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। सेमेस्टर ब्रेक के बाद घर लौटने के बाद वह देश की पहली कोविड-19 रोगी बन गई थी।

त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करीब तीन सप्ताह के इलाज के बाद दो बार उसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके साथ ही संक्रमण से उसके उबरने की पुष्टि हुई और 20 फरवरी 2020 को उसे छुट्टी दे दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here