Wednesday, March 25, 2026
Homeन्यूज़नगर निगम मथुरामथुरा में नगर निगम की वेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास...

मथुरा में नगर निगम की वेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास विफल, निर्माण पर लगाई रोक

मथुरा। सदर रोड स्थित चर्च के समीप बेशकीमती जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को एक स्थानीय पार्षद की शिकायत पर निगम ने रोक दिया है। निगम ने विवादित जमीन के निकट अपनी जमीन का समतलीकरण कार्य शुरु का दिया है। वहीं विवादित जमीन की जांच के लिए ममला जिला प्रशासन को भेज दिया है। जमीन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।


नगर आयुक्त अनुनय झा के निर्देश पर नगर निगम की टीम सदर रोड स्थित चर्च के समीप अपनी जमीन पर पहुंची। जहां किसी व्यक्ति द्वारा निगम की जमीन पर अवैध तरीके से दीवार का निर्माण किया जा रहा था। निगम ने निर्माण कार्य को रुकवाया और जमीन की पैमाइश की। निगम ने इस दौरान अपनी वेशकीमती जमीन को जेसीवी से समतलीकरण भी कराया। निगम इस कार्रवाई से खलबली से मच गई। नगर निगम ने विवादित जमीन को लेकर जिला प्रशासन से जांच की मांग की है।


आपको बता दें कि निगम की जमीन पर एक वर्ष पूर्व भी कुछ लोगों ने कब्जा कर गंदगी के ढेर लगा दिए थे। इस पर एनजीटी के जज ने आपत्ति जताई थी। इस पर निगम ने जमीन पर हो रहे कब्जों को हटाया और सफाई अभियान चलावाया था। इसके बाद फिर से निगम की जमीन पर अवैध कब्जों की शिकायत पार्षद हेमंत अग्रवाल द्वारा नगर निगम से की गई थी। पार्षद की शिकायत पर नगरा आयुक्त अनुनय झा ने निगम की जमीन से अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश दिए। इस पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। जहां एक दीवार का निर्माण हो रहा था। टीम ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और निगम पर समतलीकरण का कार्य शुरु दिया है।


इस मामले में महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु का कहना है कि चर्च के समीप नगर निगम की जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत मिली भी। शिकायत पर नगर निगम की टीम ने वहां हो रहे निर्माण कार्य रोक दिया है। वहीं चर्च के समीपअन्य जमीन की जांच के लिए जिला प्रशासन से मांग की है। इस संबंध में निगम द्वारा प्रपत्र डीएम कार्यालय भेज दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments