Saturday, May 23, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़गढ़सौली गांव से 16 दिन से लापता किशोर वृन्दावन में सकुशल बरामद,...

गढ़सौली गांव से 16 दिन से लापता किशोर वृन्दावन में सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा


बल्देव। गढ़सौली गांव से 16 दिन से लापता किशोर पुलिस ने वृंदावन के प्रेम मंदिर के समीप से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोर को उसके परिजनों को सौंप दिया है। किशोर का पिता उसके बेटे को मिलाने वाली पुलिस टीम का बार-बार धन्यवाद दे रहा है।


बल्देव थाना प्रभारी नरेन्द्र यादव के मुताबिक चार जुलाई को सुबह दस बजे गढ़सौली गांव निवासी संजय शर्मा का 16 वर्षीय पुत्र अजय घर से बिना बताए कहीं चला गय था। काफी तलाश करने के बाद जब अजय नहंी मिला तो थकहार कर पिता ने बल्देव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस टीम लातपा किशोर अजय की तलाश में जुट गई। लापता होने के 16 दिन बाद 21 जुलाई को पुलिस टीम ने वृंदावन के प्रेम मंदिर के समीप खोखा से सकुशल बरामद कर लिया है और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments