Saturday, May 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़यूपी में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा, 1 करोड़...

यूपी में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा, 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ


लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने अंत्योदय राशनकार्ड धारकों के लिए एक राहतभरा फैसला किया है। योगी सरकार प्रदेश के 40 लाख से अधिक अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 5 लाख प्रति वर्ष तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा देगी। आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना की तरह 5 लाख तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। प्रदेश में 40 लाख 79 हजार 598 अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों के 1 करोड़ 30 लाख 55 हजार 710 लोगों को योजना का लाभ मिलेगा।

6 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिल रही सुविधा

स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश में 23 सितंबर 2018 को पीएम जन आरोग्य योजना शुरू हुई थी। इसके तहत पात्रता सूची में चिन्हित 1.18 करोड़ परिवारों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल रहा था। लेकिन बहुत से लोगों का नाम इसमें नहीं था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने योजना से वंचित 8.43 लाख परिवारों को अपने स्तर से 2019 में सीएम जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत योजना का लाभ देना किया था। दोनों योजनाओं में मिलाकर अब तक 6.32 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को निशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है।

अंत्योदय कार्ड धारकों को भी मिलेगा लाभ

यूपी सरकार ने सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को इससे जोड़ने का फैसला लिया। अब अंत्योदय कार्ड धारकों का डेटा जुड़ने से प्रदेश के 1.67 करोड़ परिवारों के 7.62 करोड़ लाभार्थियों को 5 लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। खाद्य एवं रसद विभाग से उपलब्ध अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की सूची को हर 6 महीने में अपडेट किया जाएगा, जिससे कोई भी पात्र योजना से वंचित न रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments