Friday, April 26, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़सड़क हादसे में दूल्हा समेत 5 की मौत, दुल्हन गंभीर घायल, शादी...

सड़क हादसे में दूल्हा समेत 5 की मौत, दुल्हन गंभीर घायल, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

रामपुर। रामपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हाइवे बाईपास पर एक डीसीएम कैंटर ओर ईको कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दूल्हा समेत 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि दुल्हन गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। बताया जा रहा है कि ये लोग बिहार से शादी करके लौट रहे थे।

हादसे के शिकार हुई गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त की। मृतक नोएडा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया कि 6 लोग ईको स्पोट्र्स से बिहार से शादी करके लौट रहे थे। गाड़ी में दूल्हा-दुल्हन समेत 6 लोग सवार थे। इसी दौरान मुरादाबाद की तरफ से आने वाली एक डीसीएम टैंकर से टक्कर हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, घायल महिला का उपचार चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कैंटर को पुलिस ने कब्ज़े में ले लिया है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं, हादसे के बाद से मौके से ऊउट कैंटर चालक फरार बताया जा रहा है। रामपुर सिटी मजिस्ट्रेट राम जी मिश्र को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, वो भी फौरन जिला अस्पताल पहुंच गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments