Sunday, May 5, 2024
Homeजुर्मएनकांउटर में मारे गए बदमाश बदन सिंह का पांच दिन बाद भी...

एनकांउटर में मारे गए बदमाश बदन सिंह का पांच दिन बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस को रिश्तेदारों का इंतजार


आगरा। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए डॉक्टर अपहरण कांड में शामिल बदमाश बदन सिंह का शव का पिछले पांच दिनों से अंतिम संस्कार नहंीं हो पाया है। पुलिस अंतिम संस्कार के लिए परिजन और उसके रिश्तेदारों द्वारा शव लेने जाने का इंतजार कर रही है। इसके लिए पुलिस रिश्तेदारों से संपर्क भी कर रही है। लेकिन कोई थी रिश्तेदार उसके शव लेने के लिए नहीं आगे नहीं आया।

माना जा रहा है कि यदि बदमाश बदन सिंह के रिश्तेदार मंगलवार तक शव लेने के लिए नहीं आते हैं तो पुलिस बदमाश का अंतिम संस्कार कर देगी। पुलिस ने गत 22 जुलाई को बदमाश बदन सिंह को एनकांउटर में मार गिराया था।

ज्ञात हो कि गत 13 जुलाई को आगरा के एक निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर का अपहरण हो गया था। अपहरण बदन सिंह और उसके एक पुरुष और एक महिला साथी ने मिलकर किया था। अपहरण का के बदन सिंह डॉक्टर के परिवार से 5 करोड़ की फिरौती वसूलनाचाह रहा था। पर पुलिस की सतर्कता ने डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को धौलपुर के बीहड़ से मुक्त करा दिया था। डॉक्टर के मुक्त कराने के अलावा पुलिस ने अपहरण करने वाले एक लड़की और बदमाश को पकड़ा था। डॉक्टर के मुक्त होने के बाद पता चला कि डॉक्टर को हनी ट्रैप के जरिए फंसाया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments