Saturday, May 4, 2024
HomeUncategorizedआज से यूपी में भी अनिश्चितकालीन किसान आन्दोलन, यमुना एक्सप्रेस वे मांट...

आज से यूपी में भी अनिश्चितकालीन किसान आन्दोलन, यमुना एक्सप्रेस वे मांट टोल पर जुटे किसान


मांट। किसानों से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा मांट टोल पर आज से अनिश्चितकालीन आन्दोलन शुरु होने जा रहा है। इसके लिए किसान मांट टोल पर जुटने लगे हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की अगुवाई में पिछले आठ माह से दिल्ली के बॉर्डर पर तीन किसान कृषि कानूनों के विरोध में आन्दोलन जारी है। अब किसानों ने कृषि कानून और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर यूपी में आन्दोलन करने की योजना बनाई। आन्दोलन शरु करने से पहले किसान नेताओं ने यमुना एक्सप्रेसवे के नोडल अधिकारी राजभान, टोल प्लाजा इंचार्ज रिजवी खान , क्षेत्राधिकारी नेत्रपाल सिंह, उप जिलाधिकारी मांट आरडी राम ,थानाध्यक्ष मांट भीम सिंह जावला के साथ बैठक कर आंदोलन के संबंध में बताया।

इन मुद्दों को लेकर भाकियू का आन्दोलन

भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर राजवीर सिंह जादौन के आह़्वान पर कृषि कानूनों को लेकर के पिछले 8 माह से दिल्ली के बॉडर पर चल रहे किसान आंदोलन और क्षेत्रीय समस्याएं को लेकर अब यूपी में आन्दोलन शुरु होने जा रहा है। क्षेत्रीय समस्याअ‍ों में यमुना एक्सप्रेसवे निर्माण के समय किसानों से किए गए वायदा के अनुसार 64.7 का मुआबजा न मिलना, विश्व विख्यात पौराणिक तीर्थ स्थल दाऊजी महाराज ,गोकुल, रमणरेती महावन में दर्शनार्थी के आवागमन के लिए बल्देव मैं यमुना एक्सप्रेस कट, जेवर कट ,यमुना एक्सप्रेस वे के साइड रोड का निर्माण ना होना आदि प्रमुख समस्याओं को लेकर आन्दोलन किया जा रहा है।


किसान सत्ता परिवर्तन के लिए करेंगे पुरजोर विरोध

आंदोलन को लेकर के किसान नेता गजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि किसान अन्नदाता है और वह कभी भी अशांति नहीं चाहता है। आंदोलन शांतिपूर्वक होगा, जिस तरह से प्रदेश व केंद्र सरकार किसान हितेषी होने का दावा कर रही है लेकिन किसानों के हित में विगत 8 माह से चल रहे आंदोलन एवं 500 से ज्यादा किसानों की शहादत होने पर भी वर्तमान सरकार ने किसानों के प्रति एक शब्द नहीं कहा। ऐसी सरकार को किसान हितैषी सरकार नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले 2022 और 2024 में ऐसी किसान विरोधी सरकार का भारतीय किसान यूनियन पुरजोर विरोध कर सत्ता परिवर्तन करेगी।

इस अवसर पर बुद्धा सिंह प्रधान, गजेंद्र सिंह परिहार, जगदीश सिंह परिहार, भगवान सिंह, देवेंद्र सिंह रघुवंशी, धीरी सिंह, ललित शर्मा, गणेश तोमर, करवा सिंह, वीरपाल सिंह, पवन चतुर्वेदी, मुजाहिद कुरैशी, गजेंद्र सिंह, आनंद पापे, सुशील, विश्वेंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments