Saturday, May 23, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़बारामुला में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, चार जवान और एक नागरिक...

बारामुला में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, चार जवान और एक नागरिक घायल


श्रीनगर।
कश्मीर घाटी के बारामुला में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में चार जवान और एक नागरिक घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही हमलावरों की तलाश में सेना और इलाका पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के खानपोरा ब्रिज पर शुक्रवार को आतंकवादियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर ग्रेनेड फेंका। जिसमें चार जवान और एक नागरिक घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने खानपोरा ब्रिज पर सीआरपीएफ पार्टी की ओर ग्रेनेड फेंककर हमला किया। इस हमले में चार जवान और एक नागरिक घायल हो गए हैं। इस बीच फरार हुए आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments