Tuesday, May 26, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़ट्रेन की चपेट में चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, पुलिस...

ट्रेन की चपेट में चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

मथुरा। आझई के समीप ट्रेन की चपेट में आने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल शुरु कर दी है।


शुक्रवार की रात को वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आझई के समीप रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में राहगीरों को मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेलवे पुलिस को बताया और उसे जिला अस्पताल भेजा। घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जिला अस्पताल के डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात एक अधेड़ व्यक्ति घायल अवस्था में आया था, जिसे रेलवे पुलिस द्वारा यहां भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उस व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments