Homeजुर्ममां ने बेटे और बेटी को फांसी पर लटकाया, फिर खुद ने...

मां ने बेटे और बेटी को फांसी पर लटकाया, फिर खुद ने भी दे दी जान

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने छह साल की बेटी ओर तीन साल के बेटे को फंदे पर लटका दिया और उसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। एक साथ एक परिवार के तीन लोगों की मौत से कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों के शवों को पोस्टमॉर्ट के लिए भेज दिए और जांच पड़ताल शुरु कर दी है। वहंी महिला के भाई ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।


यह मामला वाड़मेर जिले में सदर थाना क्षेत्र के वांकलपुरा है। महिला रसाल कंवर की शादी सात साल पहले यहां रहने वाले माधव सिंह से हुई थी।। माधव सिंह ट्रक चालक है। रसाल कंवर के छह साल की बेटी जसु ओर तीन साल का बेटा विक्रम भी था।

घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। शनिवार सुबह जब 12 बजे तक घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ौसियों को शक हुआ। जब पड़ौसियों ने घर के अन्दर देखा तो उनके होश उड़ गए। महिला और उसके दोनों बच्चों की लाशें फंदे से लटकी हुई थी।

पड़ौसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का अंदर से बंद दरवाजा तोड़ा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही पुलिस ने परिजनों को सूचित किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments