Saturday, May 4, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़प्रदीप माथुर ने ऊर्जामंत्री पर साधा निशाना, कहा- विकास की बात कहकर...

प्रदीप माथुर ने ऊर्जामंत्री पर साधा निशाना, कहा- विकास की बात कहकर दी सिर्फ लालीपॉप

मथुरा। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि मथुरा के जयसिंहपुरा स्थित राधाकृष्ण वाटिका में नगर निगम बनने के बाद किसी तरह के विकास कार्य नहंी हुए ना ही यहां लंबे समय से सफाई कार्य हो रहा है। जिससे लोग जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं।


यह बात उन्होंने गुरुवार को राधाकृष्ण वाटिका में जन सभा को संबोधित करने के बाद नियो न्यूज से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नगर निगम के वार्ड 43 में आने वाले इस क्षेत्र की स्थिति बहुत ही दयनीय है। नगर निगम का इस क्षेत्र की जन समस्याओं की ओर ध्यान नहीं है। नतीजतन लोग बीमार हो रहे हैं। राहगीरों को भी दूषित जलभराव का सामना करना पड़ता।

प्रदीप माथुर ने नगर निगम के नगर आयुक्त से अपील की है कि वह इस क्षेत्र की नालियों को बनावाए और सफाई कार्य कराए। जिससे लोगों को आए दिन होने वाली परेशानी दूर हो सके। पार्षद को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए। गंदगी और नाली, सड़क की समस्या को दूर कराना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले समय में विधायक निधि से सड़क और नाली का निर्माण कराया था। आने वाले समय में जल्द ही इस क्षेत्र का फिर से विकास कराउंगा जिससे, लोग जन समस्याओं से न जूझें।

उन्होंने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि ऊर्जा मंत्री ने अपने साढे चार साल निकाल लोगों को बहकाते हुए निकाल दिए। अपने विधानसभा क्षेत्र में कुछ तो विकास कार्य कराने चाहिए। जनता को सिर्फ लॉलीपॉप दिया। चुनाव से पहले ऊर्जामंत्री ने कहा था कि इतने कार्य कराएंगे। लेकिन सभी कार्य अधूरे पड़े हैं। उनकी विधासभा क्षेत्र में कोई भी कार्य जनहित का नहंी हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments