Sunday, May 19, 2024
HomeUncategorized56 साल की उम्र में Prakash Raj ने फिर से रचाई शादी,...

56 साल की उम्र में Prakash Raj ने फिर से रचाई शादी, बेटे की खातिर उठाया यह कदम…

मुंबई। बॉलीवुड और साउथ के स्टार अभिनेता प्रकाश राज ने अपनी एक्टिंग के दम पर बेहतरीन पहचान बनाई हुई है। उन्होंने हाल ही में पत्नी पोनी वर्मा संग दूसरी शादी रचाई है। हैरान ना हो, दरअसल प्रकाश राज ने अपनी ही पत्नी पोनी वर्मा से दोबारा शादी की है और इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी है।

बीते मंगलवार यानी 24 अगस्त को प्रकाश राज और पोनी वर्मा की शादी को 11 साल पूरे हुए और इसी मौके पर उन्होंने फिर से शादी रचाई है।

प्रकाश राज और उनकी पत्नी पोनी वर्मा ने आज यानी 24 अगस्त को एक साथ 11 साल पूरे किए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस जोड़े ने आज फिर से शादी की। इस बात की जानकारी खुद प्रकाश राज ने एक पोस्ट के ज़रिए दी है। प्रकाश राज ने ट्वीट करके लिखा, ‘हमने आज रात फिर से शादी की..क्योंकि हमारा बेटा वेदांत हमारी शादी देखना चाहता था।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments