Monday, May 20, 2024
Homeजुर्मबल्देव में पहले पति ने खाया जहर, फिर पत्नी ने फांसी लगाकर...

बल्देव में पहले पति ने खाया जहर, फिर पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान

बल्देव। बल्देव थाना क्षेत्र के गांव घड़ी सेहीराम में पहले पति ने आत्महत्या की कोशिश की। उसके बाद पत्नी ने भी जान दे दी। पति की जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरु कर दी है। पति-पत्नी के इस घातक कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।


जानकारी के मुताबिक घड़ी सेही राम गांव में पति 25 वर्षीय सौरभ का 23 वर्षीय पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद से आपा खोए पति ने विशाक्त प्रदार्थ खाकर जान आत्महत्या की कोशिश की। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। अचेतावस्था में परिजन उसे उपचार के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि पति के साथ परिजनों के अस्पताल चले जाने और पति की मौत की आशंका के बीच सौरभ की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। कहा जा रहा है कि पति को जिस अवस्था में अस्पताल ले जाते देखा उससे उसे लगा कि उसके पति की मौत हो गई है। उसके वियोग में पत्नी ने यह घातक कदम उठाया। सौरभ और उसकी पत्नी का छह माह बेटा है। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। मृतक महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद और उसे लेकर आत्मघाती कदम उठाने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments