Sunday, April 28, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़यूपी पुलिस के 4729 हेड कांस्टेबल का हुआ प्रमोशन, बने सब इंस्पेक्टर

यूपी पुलिस के 4729 हेड कांस्टेबल का हुआ प्रमोशन, बने सब इंस्पेक्टर

लखनऊ। यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल के लिए खुशखबरी है। 4729 हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर सब इंस्पेक्टर बन गए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से गुरुवार को प्रमोशन लिस्ट जारी की गई है। जल्द ही यूपी पुलिस की वेबसाइट पर यह सूची अपलोड कर दी जाएगी।


इस प्रमोशन के लिए वर्षो से हेड कांस्टेबल इंतजार कर रहे थे। बतादें कि 10 जुलाई को पुलिस भर्ती बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद 4729 हेड कांस्टेबल को प्रमोशन के लिए उपयुक्त पाए जाने पर डीजीपी ने अनुमोदन किया है।

प्रमोशन के दौरान कैरेक्टर रोल रहा अहम

जानकारी के मुताबिक करीब 6000 हेड कांस्टेबल की पदोन्नति की सूची बनाकर लखनऊ मुख्यालय भेजी गई थी। इसमें कुल 4729 हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर सब इंस्पेक्टर बने हैं। प्रोन्नति के दौरान कैरेक्टर रोल अहम रहा। उसी आधार पर उनका प्रमोशन हुआ है। सजा पाने वाले सिपाहियों का प्रमोशन रुक गया है।

दरोगा के लिए जरुरी होता है 10 साल का अनुभव

सिपाही से हेड कांस्टेबल की पदोन्नति पाने के लिए कम से कम सात साल का अनुभव जरुरी होता है। इसी तरह हेड कांस्टेबल से दरोगा बनने के लिए तीन साल का अनुभव चाहिए। दस साल का अनुभव होते ही दरोगा बनने का रास्ता साफ हो जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments