Sunday, May 19, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)श्री राधारमण मंदिर समेत कई मंदिरों में हुआ महाभिषेक, देशी-विदेशी भक्तों का...

श्री राधारमण मंदिर समेत कई मंदिरों में हुआ महाभिषेक, देशी-विदेशी भक्तों का लगा तांता


वृंदावन। प्राचीन ठा. राधारमण मंदिर में सोमवार की सुबह 9 बजे ठाकुरजी के श्रीविग्रह को मंदिर के जगमोहन में चांदी की चौकी पर विराजमान करवाया और फिर वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य आराध्य का महाभिषेक किया गया। अभिषेक के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में देशी-विदेशी भक्त मंदिर पहुंचे। वहीं कोविड काल में भक्तों क ख्याल रखते हुए मंदिर के फेसबुक पेज पर भी अभिषेक के लाइव दर्शन हुए।

श्री राधारमण मंदिर में महाभिषेक के दर्शन करते श्रद्धालु


मंदिर सेवायतों ने सवा मन दूध, दही, घी, बूरा, शहद, जड़ी-बूटियों व फूलों के रसों से ठाकुरजी का महाभिषेक शुरू किया तो भक्तों के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा।

श्री शाहजी मंदिर में आराध्यदेव का पंचामृत से महा अभिषेक करते सेवायत

सुबह नौ बजे शुरू हुआ महाभिषेक 11 बजे तक चलेगा। इसके बाद ठाकुरजी को शोभायमान आकर्षक पोशाक व स्वर्ण आभूषण धारण करवाकर उनकी आरती की गई। इसके बाद भक्तों को ठाकुरजी के महाभिषेक का पंचामृत वितरित किया जाएगा। राधारमण मदिर के साथ शाहजी मंदिर, राधादामोदर मंदिर में भी ठाकुरजी का पंचगव्य से महाभिषेक किया। यहां भी सुबह से ही भक्तों का हुजूम दर्शन के लिए उमड़ रहा है।

श्री राधादामोदर मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव के दर्शन

वहीं वृंदावन के ठा. राधादामोदर मंदिर , शाहजी मंदिर में भी पंचामृत से भगवान का महा अभिषेक किया गया। आराध्य के अभिषेक दर्शन और उसके बाद पंचामृत प्रसाद पाकर भक्तजन अपने को धन्य समझ रहे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments