Thursday, May 2, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)सोने के पालना में झूले बालकृष्ण, मुखिया बने नन्दबाबा व यशोदा, खूब...

सोने के पालना में झूले बालकृष्ण, मुखिया बने नन्दबाबा व यशोदा, खूब लुटे खिलौना

मथुरा। ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में नंद महोत्सव परम्परागत तरीके से मनाया गया। ठाकुरजी को सोने के पलना में विराजमान कर झुलाया गया। मंदिर के मुखिया नन्दबाबा और यशोदा का स्वरुप धारण किया। खेल- खिलौने से मंदिर को सजाया गया। नन्दोत्सव के अनुपम दृष्य के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन आए और दर्शन कर एकदूसरे को बालकृष्ण के जन्म की बधाई देने लगे।


मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज व डॉक्टर वागीश कुमार महाराज व काकरोली युवराज के निर्देशानुसार आज प्रात: काल 10:00 बजे मंदिर में नंद महोत्सव का कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार नंद बाबा बने और अन्य मुखिया मईया यशोदा का रूप धारण किया। ठाकुर जी को स्वर्ण के पलना में विराजमान किया गया।

इस कार्यक्रम में मंदिर के मुखियाजी द्वारा सभी दर्शनार्थियों को जिस प्रकार नंद बाबा को भगवान कृष्ण के जन्म की खुशी हुई थी और उस खुशी में खेल खिलौने मिठाई और मालाएं लुटाईं। उसी प्रकार मुखियाजी ने सभी को बांसुरी खेल खिलौने आदि लुटाए। मंदिर प्रांगण का दृश्य बड़ा ही मनोरम था और हजारों भक्त इसका आनंद लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments