Sunday, February 15, 2026
HomeUncategorizedबिग बॉस विनर रहे बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से...

बिग बॉस विनर रहे बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत

मुंबई। जानेमाने टीवी ऐक्टर और ‘बिग बॉस 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो गई है। सिद्धार्थ को हार्ट अटैक आया था। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले दवाई खाई थी। लेकिन दवाई कौन सी ली थी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। दवाई लेने के बाद सिद्धार्थ सुबह सोकर नहीं उठ पाए।


‘आजतक’ की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ शुक्ला की डेड बॉडी फिलहाल मुंबई के कूपर अस्पताल में है। बताया जा रहा है कि पोस्टमॉर्टम वहीं पर किया जाएगा। अस्पताल ने पुष्टि की है कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

वहीं, डीसीपी के मुताबिक उन्हें अभी जानकारी मिली है कि मौत हुई है और बॉडी को कूपर हॉस्पिटल लाया गया है। लेकिन मौत कैसे हुई है, ये अभी कहना मुश्किल है। मेडिकल और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सिद्धार्थ के साथ रहने वालों के बयान भी लिये जाएंगे,उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments