Thursday, March 28, 2024
Homeजुर्मफरह में महिला की सिर में गोली मारकर हत्या, बहन से मिलने...

फरह में महिला की सिर में गोली मारकर हत्या, बहन से मिलने आई थी महिला

विनीत उपाध्याय
फरह।
फरह थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी है। खेत में मिले शव से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अज्ञात हत्यारों ने महिला के सिर में गोली मार कर हत्या की है। सूचना मिलने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी एमपी सिंह सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी मौके से साख्य जुटा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरु का दी है। वह गुरुवार दोपहर को ही अपनी बहन से मिलने के लिए जमालपुर आई थी।


थाना फरह इलाके के गांव जमालपुर के एक खेत में 30 वर्षीय महिला नीरज का शव लहूलुहान हालत में मिला। महिला के सिर में गोली का निशान है। जिससे जाहिर हो रहा है कि अज्ञात हत्यारों ने उसकी सिर में गोली मारकर हत्या की है। खेत में पड़े महिला के शव को एक व्यक्ति ने देखा, जिसने पुलिस को सूचित किया। खेत में शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मथुरा के एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह व सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी, थाना फरह प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से तथ्य जुटाने में लगी है।

बताया गया कि मृतक महिला 30 वर्षीय नीरज सुरीर इलाके परसोती घड़ी गांव की रहने वाली है जिसकी शादी अलीगढ़ स्थित मुकुंदपुर हुई है। फरह के गांव जमालपुर अपनी बहन के यहां आई हुई थी जो कि आज सुबह से साढे़ ग्यारह बजे निकली थी। लेकिन घर नहीं लौटी।

मौके पर पहुंचे एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का कहना है कि फरह थाना क्षेत्र में जमालपुर गांव के खेतों में एक महिला नीरज उम्र 30 वर्ष का शव मिला है। जिसके सिर पर गोली का निशान है। महिला सुरीर थाना क्षेत्र के परसोती घड़ी की रहने वाली है। वह अपनी बहन से आज मिलने आई थी। आज सुबह करीब साढे़ ग्यारह बजे वह घर से निकली थी लेकिन वह घर नहीं लौटी।

किसी ने इसकी शव यहां देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके से साख्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं मृतका के परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments