बल्देव। बल्देव छठ के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभाया़त्रा में कई स्वरूपों में झांकिया देखी गईं। शोभायात्रा में शामिल लोग भी श्री दाउजी महाराज के जयकारे लगाते चल रहे थे। रविवार की देर सायं बलदेव छठ के अवसर पर श्रीदाउजी महाराज के मंदिर परिसर में प्रात: श्रद्धालुओं का रैला देखा गया, जो कि शोभायात्रा निकलने तक देखा गया। दधिकांधा के बाद मंदिर परिसर बंद हो गया। जो कि शोभायात्रा निकलने के दौरान तक बंद रहा। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग चल रहे थे। शोभायात्रा में आकर्षित परिधान पहने गोप-गोपी रोहिणी जायौ लल्ला, मचौ ब्रज हल्ला जैसे जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
गोशाला गेट से प्रारंभ हुई शोभायात्रा जवाहर रोड, मोती बाजार, शिवरतन बाजार, नीवरी रोड, पुराना डाक खाना, जमुना रोड होते हुए निकली। शोभायात्रा का नगरवासियों द्वारा जगह – जगह पुष्प वर्षा व आरती उतारकर भव्य स्वागत किया। दाऊजी महाराज की जय व माता रेवती की जय के जयकारों के साथ नन्द के आन्नद भये, जय दाऊ दयाल की के स्वरों समूचा बलदेव गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा में दाऊजी महाराज, राधाकृष्ण, शंकर, सौभर्रि रिषी, नंन्दबाबा आदि की झांकियां निकलीं। झांकियां सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहीं थी।

दुकानों के आगे लगे टिन शेड बने परेशानी का कारण
ब्रज के राजा की शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार से होकर जब गुजरी तो दुकानों के आगे लगे टीन शेड और अतिक्रमण परेशानी का कारण बने। नगर पंचायत व प्रशासन शोभायात्रा को लेकर किसी तरह की तैयारी नहंीं की न ही नगर के बाजारों में हो रहे अतिक्रमण की ओर ध्यान है। जिससे लोगों शोभायात्रा से इतर राहगीरो को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।