Monday, February 16, 2026
Homeजुर्मदुष्कर्म पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर कर दे दी जान, जेल में...

दुष्कर्म पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर कर दे दी जान, जेल में बंद है आरोपी

आगरा। बरहन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया और जांच पड़ताल शुरु कर दी है।


बरहन थानाध्यक्ष बहादुर सिंह ने बताया कि 12 जुलाई को किशोरी की तरफ से दुष्कर्म किए जाने की तहरीर दी थी। जिसमें आरोप लगाया था कि 10 जुलाई की रात गांव का ही एक युवक उसे सोते समय जबरन उठा ले गया था और उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता की तहरीर पर गांव निवासी मुरारी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी मुरारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभी आरोपी जेल में ही है। इधर, सोमवार को किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।


थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच कर रही है कि किशोरी ने किन परिस्थितियों में जहर खाकर जान दी है। किशोरी ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments