Friday, February 13, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़वृंदावन के पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण पाठक का निधन

वृंदावन के पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण पाठक का निधन


वृंदावन। भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पाठक का रविवार को पूर्वान्ह करीब 11 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।


बता दें कि श्री पाठक भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय हर स्वरूप पाठक के जेष्ठ पुत्र थे। वह स्वयं तीन बार भाजपा के जिला अध्यक्ष रहे तथा एक बार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी रहे। उन्होंने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के रूप में अपना 5 साल का सफल कार्यकाल पूरा किया था। उन्होंने अपने कार्यकाल में नगर में विकास की जो गंगा बहाई थी वह अविस्मरणीय है। उन्होंने अपने पीछे अपना भरा पूरा परिवार छोड़ा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments