Wednesday, February 11, 2026
HomeUncategorizedसंस्कृति विवि के 11 और विद्यार्थियों को बड़ी कंपनियों मिली नौकरी

संस्कृति विवि के 11 और विद्यार्थियों को बड़ी कंपनियों मिली नौकरी


मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के 11 विद्यार्थियों का देश की प्रमुख कंपनियों में चयन हुआ है। लंबी चयन प्रक्रिया के बाद इन विद्यार्थियों को कंपनियों ने अपने यहां उच्च वेतनमान पर नौकरी दी है। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के द्वारा दी गई जानकारी नोएडा स्थित कोलोब्रा सलेक्शन ने अपने यहां संस्कृति विवि के आठ विद्यार्थियों बी. टेक की आंचल झा, शुभम कुमार बर्मन, राहुल बेनीवाल, प्रीतम सरकार, अभिषेक कुमार, भूमिका सिंह, रोहित गुप्ता व बीसीए की अब्बासी को नियुक्ति दी हैं।


कंपनी के एचआर सोनू त्यागी ने बताया कि कंपनी अपने क्लाइंट्स को इंजीनियरिंग सोल्यूशन और टेलेंट डवलपमेंट के क्षेत्र में सेवाएं देती है। संस्कृति विवि के विद्यार्थियों का यह चयन लिखित परीक्षा और गहन साक्षात्कार के बाद किया गया है। वहीं दूसरी ओर जानीमानी कंपनी आशी इंडिया ग्लास लिमिटेड ने संस्कृति विवि के अंकित कुमार झा, सतीश चंद्र व दीपक कुमार सिंह को अपने यहां नियुक्ति दी है।


सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए विवि के कुलपति प्रोफेसर एसपी पांडेय ने कहा कि हमारे विवि से निकलकर बड़ी-बड़ी कंपनियों में रोजगार पा रहे छात्र-छात्राएं विवि का नाम तो ऊंचा कर ही रहे हैं साथ ही कंपनियों को भी आगे ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्कृति विवि द्वारा दी जा रही आधुनिकतम शिक्षा का ही परिणाम है कि विद्यार्थियों को कंपनियां प्रमुखता से अपने यहां नियुक्तियां दे रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments