Monday, May 6, 2024
HomeUncategorizedआगरा- दिनदहाड़े गोदाम में नमकीन व्यापारी से 1.71 लाख रुपये की लूट

आगरा- दिनदहाड़े गोदाम में नमकीन व्यापारी से 1.71 लाख रुपये की लूट

आगरा में आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 16 में पदम प्राइड पुलिस चौकी के पास शुक्रवार दोपहर को साढ़े तीन बजे नमकीन व्यापारी पुनीत अग्रवाल के गोदाम में घुसकर दो बदमाशों ने 1.71 लाख रुपये लूट लिए। बदमाश रॉड लेकर आए थे। एक ने रॉड से व्यापारी का गला दबाया, जबकि दूसरे ने रस्सी से कुर्सी पर बांध दिया। लूटपाट के बाद बदमाशा डायरी में 15 लाख हर मिनट पर जल्दी लिखकर चले गए।

सेक्टर-16 में बनाया है गोदाम
पुनीत अग्रवाल सेक्टर छह सी में रहते हैं। श्री बालाजी एंटरप्राइजेज के नाम से उनकी फर्म हैं। उनकी नमकीन कंपनी की एजेंसी है। गोदाम सेक्टर-16 में हनुमान मंदिर मार्ग पर पुराने मकान में बना रखा है। पुनीत अग्रवाल ने बताया कि उनके पास कलेक्शन के 1.71 लाख रुपये रखे थे। दोपहर में खाना खाने घर गए थे। सवा तीन बजे स्कूटर से गोदाम पर आए। उन्होंने बैग में कैश रखा था। वह बैंक में जमा करने जा रहे थे। गोदाम पर ही बैंक की स्लिप भरने लगे। तभी दो बदमाश आए। उन्होंने चेहरे पर मास्क पहन रखा था।
बदमाशों ने आते ही मांगे रुपये
आते ही रुपये मांगने लगे। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। उन्हें कुर्सी से बांधने के बाद मोबाइल दूर रख दिया। इसके बाद बैग से 1.71 लाख रुपये लूटकर भाग गए। घटना की जानकारी पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। मगर, बदमाशों के बारे में पता नहीं चल सका। रेकी करके वारदात की आशंका है।

गोदाम में व्यापारी को कुर्सी से बांधकर लूट की गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बदमाशों के पास एक रॉड थी। उनके पास कोई हथियार नहीं था। घटना के खुलासे के लिए तीन टीम को लगाया गया है। – सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments