Sunday, May 5, 2024
HomeUncategorizedभाजपा के महानगर संयोजक नियुक्त हुए राजू यादव

भाजपा के महानगर संयोजक नियुक्त हुए राजू यादव

भारतीय जनता पार्टी
जिला मथुरा महानगर

शनिवार, 25 दिसंबर 2021

प्रेस विज्ञप्ति

कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि: राजू यादव

भाजपा के महानगर संयोजक नियुक्त हुए राजू यादव

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने मथुरा महानगर महामंत्री हरिशंकर यादव उर्फ राजू यादव को मथुरा महानगर का जिला संयोजक नियुक्त किया है। प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है। राजू यादव पूर्व में होली गेट मंडल महामंत्री सहित संगठन के विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वह वर्तमान में महानगर महामंत्री हैं। उनके मनोनयन की सूचना से कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।

जिला संयोजक नियुक्त होने पर राजू यादव ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा की कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही आज भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा हम सब मिलकर 2022 में भाजपा को पूर्ण बहुमत से दोबारा सत्ता में लाएंगे।

जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया के पूरे उत्तर प्रदेश में मथुरा वृंदावन विधानसभा सीट को संगठन हमेशा विशेष महत्व देता है। कार्य योजना विस्तार के लिए यह नियुक्ति प्रदेश संगठन द्वारा की गई है।

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, सांसद हेमा मालिनी, गोवर्धन विधायक करिंदा सिंह, बल्देव विधायक पूरन प्रकाश, उप्र सहकारी बैंक के अध्यक्ष तेजवीर सिंह, उप्र बाल कल्याण आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह, महापौर मुकेश आर्यबंधु, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री नगेंद्र सिकरवार, क्षेत्रीय मंत्री विनोद चौधरी, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, राजवीर सिंह, सुनील चतुर्वेदी, श्याम सिंघल, हेमंत अग्रवाल, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूजा चौधरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दीपक गोला, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र होरा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, गजेंद्र चौधरी, मदन मोहन श्रीवास्तव, दीपांकर भाटिया, पंकज चतुर्वेदी, श्याम शर्मा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

(साभार)
श्याम चतुर्वेदी
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा मथुरा महानगर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments