Sunday, May 19, 2024
HomeUncategorizedराज्यपाल के हाथों सम्मानित हुई जी.एल. बजाज की छात्रा प्रज्ञा पटेल

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुई जी.एल. बजाज की छात्रा प्रज्ञा पटेल


विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हासिल किया रजत पदक
मथुरा। जी.एल. बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, मथुरा की बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की छात्रा प्रज्ञा पटेल को डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश के 19वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा रजत पदक से सम्मानित किया गया। बी.आर्क (2016-2021) की प्रज्ञा पटेल ने मेधावियों की सूची में समूचे विश्वविद्यालय में दूसरी रैंक हासिल की थी।
जी.एल. बजाज की मेधावी छात्रा प्रज्ञा पटेल ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा ली गई बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की अंतिम वर्ष की परीक्षा में आगरा मण्डल ही नहीं समूचे उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया था। प्रज्ञा पटेल को प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गरिमामय समारोह में न केवल सम्मानित किया बल्कि उसके समर्पण, परिश्रम और अनुशासन की भी मुक्तकंठ से सराहना की।
प्रज्ञा पटेल की इस शानदार सफलता पर आर.के. एजूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल तथा संस्थान की निदेशक प्रो. (डॉ.) नीता अवस्थी व विभागाध्यक्ष तान्या बेरा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रज्ञा की इस सफलता पर उसके माता-पिता ने इसका सारा श्रेय जी.एल. बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की शानदार शैक्षिक गतिविधियों को दिया।
डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने मेधावी प्रज्ञा पटेल को संस्थान का गौरव बताया और कहा कि इससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी और भविष्य में यहां के हर संकाय के विद्यार्थी विश्वविद्यालय स्तर पर शीर्ष रैंक हासिल करने की कोशिश करेंगे। डॉ. अग्रवाल ने प्रज्ञा पटेल की इस सफलता पर उनके माता-पिता तथा मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रोत्साहन की मुक्तकंठ से सराहना की। प्रज्ञा ने बताया कि उसने इन्टर्नशिप मेंटोर ननमा गिरिश के अंडर में नेस्टाबाइड, केरला से किया था, जिसकी वह शुक्रगुजार हैं। प्रज्ञा शिक्षा के साथ ही अन्य गतिविधियों में भी न केवल शिरकत करती हैं बल्कि अब तक कई बड़ी सफलताएं हासिल कर चुकी हैं।
चित्र कैप्शन- डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश के 19वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के हाथों सम्मानित होते हुए जी.एल. बजाज की छात्रा प्रज्ञा पटेल।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments