Sunday, May 19, 2024
HomeUncategorizedसंस्कृति विवि में जोश-खरोश के साथ मना क्रिसमस का त्योहार

संस्कृति विवि में जोश-खरोश के साथ मना क्रिसमस का त्योहार

चित्र परिचय-विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए क्रिसमस केक का अवलोकन करतीं संस्कृति विवि की विशेष कार्याधिकारी श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, प्रति कुलपति प्रोफेसर राकेश प्रेमी, डा. जावेद अख्तर।
क्रिसमस डे पर साथियों के साथ मस्ती में विदेशी छात्र-छात्राएं फोटो खिंचवाते हुए।

संस्कृति विवि में जोश-खरोश के साथ मना क्रिसमस का त्योहार
क्रिसमस केक प्रतियोगिता में 20 टीमों ने लिया भाग
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में क्रिसमस का त्योहार पूरे जोश खरोश के साथ मनाया गया। इस दिन विश्वविद्यालय क्रिसमस केक कंपटीशन का आयोजन किया गया। इसमें विवि के विभिन्न विभागों की 20 टीमों ने भाग लिया। वहीं विवि में पढ़ रहे विदेशी छात्र-छात्राओं ने झिलमिलाती रोशनी के बीच केक काट कर ईसा मसीह का जन्मदिन मनाया और देर रात तक जमकर डांस किया।
संस्कृति विश्वविद्यालय में हर वर्ष की भांति क्रिसमस के त्योहार को परंपरागत रूप से मनाया गया। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर विवि में क्रिसमस के कंपटीशन आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की 20 टीमों ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं की टीमों ने इस मौके पर एक से बढ़कर एक केक बनाए। केक विद्यार्थियों की प्रगतिशील सोच को प्रदर्शित कर रहे थे। संस्कृति स्कूल आफ होटल मैनेजमेंट के तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर होटल मैनेजमेंट की टीम ही रही। इस टीम का केक बनाने वाले विद्यार्थियों में मोहित, करिश्मा, नरेश, विशाल और मैनेजमेंट के आदर्श, दिया, आर्यन चेठा व शशांक का सम्मलित प्रयास था। दूसरा स्थान पाने वाली टीम में शिवांगी, सलोनी, निधि और खुशी शामिल थे। तीसरे स्थान पर संस्कृति स्कूल आफ फार्मेसी की टीम को मिला। टीम में शिवानी, किरन, गरिमा और ऐश्वर्या रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में विशेष रूप से होटल मैनेजमेंट के पीयूष झा, प्रोफेसर मोहित, रुचिका और विश्वास का योगदान रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ विश्वविद्यालय की विशेष कार्याधिकारी श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रति कुलपति प्रोफेसर राकेश प्रेमी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा. जावेद अख्तर आदि भी मौजूद रहे।
क्रिसमस डे की संध्या पर संस्कृति विश्वविद्यालय के विदेशी छात्र-छात्राओं ने केक काटकर एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। सभागार को विद्यार्थियों ने अनेक रंगीन रोशनियों की झालरों से सजा रखा था। क्रिसमस ट्री भी दमक रहा था। उधर तेज संगीत पर विदेशी छात्र-छात्राओं ने जमकर नृत्य किया और अपने देश की भाषाओं में गीतों की झड़ी लगा दी। देर रात तक क्रिसमस का त्योहार पूरे जोश-खरोश से मनाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments