Saturday, May 4, 2024
HomeUncategorizedसरला नारायण ट्रस्ट का वार्षिक आयोजन 8 जनवरी 2022 को हुमेरा मैरिज...

सरला नारायण ट्रस्ट का वार्षिक आयोजन 8 जनवरी 2022 को हुमेरा मैरिज होम में

यश भारती डॉ.विष्णु सक्सेना द्वारा स्थापित सरला नारायण ट्रस्ट का वार्षिक आयोजन 8 जनवरी 2022 शनिवार को शाम 7.बजे हुमेरा मैरिज होम सिकंदराराऊ में आयोजित किया जाएगा। गत वर्ष के कोरोना महामारी के प्रतिबंधों के कारण इस बार दो वर्षों के इस संयुक्त कार्यक्रम में डॉ. विष्णु सक्सेना गीत सम्मान-5 डॉ.सुमन दुबे को तथा डॉ.विष्णु सक्सेना गीत सम्मान-6 श्रीमती सोनरूपा विशाल को प्रदान किया जा रहा है

साथ ही ट्रस्ट के द्वारा चलाए जा रहे युवा गीत कारों के खोज के लिए प्रयास-4 के विजेता राजस्थान के विपिन वत्सल को प्रेम-रमा राठी सम्मान तथा प्रयास-5 के विजेता झारखंड के विद्या वैभव भारद्वाज को प्रयास-5 श्री रमेश चौधरी सम्मान प्रदान किया जाएगा। ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी सारांश सक्सैना एवं चित्रांश सक्सैना ने बताया कि इन सभी सम्मानों को हिंदी के वरिष्ठ कभी सोम ठाकुर जी प्रदान करेंगे।


कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री सोम ठाकुर , मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र पैंसिया IAS उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण, विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ, सीओ सिटी सिकंदराराऊ, तहसीलदार श्रीमती निधि भारद्वाज तथा कोतवाल सिकंदराराऊ रहेंगे। इस अवसर पर एक अखिल भारतीय कविसम्मेलन का आयोजन भी होगा। जिसमे श्री सोम ठाकुर,श्री तेज नारायण शर्मा, श्री सर्वेश अस्थाना,डा.सुमन दुबे, डा.सोनरूपा विशाल, अजय अंजाम, डा. नितिन मिश्रा, काव्यपाठ करेंगे।


यह सम्पूर्ण कार्यक्रम हमारे नगर के दिवंगत वरिष्ठ कवि श्री कृष्णकांत देव गर्ग जी को समर्पित रहेगा।
कृपया समय से कार्यक्रम में भाग लेकर समारोह का आनंद उठाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments