Thursday, September 18, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़श्रीजी की सखी माधवी ने बरसाना का बढ़ाया गौरव

श्रीजी की सखी माधवी ने बरसाना का बढ़ाया गौरव

  • माधवी शर्मा ने कंप्यूटर नॉलेज फॉर साइबर क्राइम में पहला स्थान पाया
  • पुलिस दीक्षांत परेड में बरसाना की माधवी शर्मा हुई सम्मानित

बरसाना। इटावा रिजर्व पुलिस लाइन में आर.टी.सी प्रशिक्षण में बरसाना की माधवी शर्मा द्वारा कम्प्यूटर ज्ञान एवम साइवर क्राइम में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुलिस दीक्षान्त परेड समारोह के दौरान इटावा बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने पुलिस महानिरीक्षक कानपुर प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में महिला प्रशिक्षु आरक्षी माधवी शर्मा को मेडल व प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया।

उल्लेखनीय माधवी शर्मा शुरू से ही मेधावी रही है। हाईस्कूल से लेकर एमएससी,बीटीसी में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी। माधवी शर्मा पूर्व जेल विजिटर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा भतीजी है। माधवी के सम्मानित होने पर क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के कैविनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, प्रेम मन्दिर एवम रँगीली महल के जनसंपर्क अधिकारी अजय त्रिपाठी, सौभरेय ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय महामंत्री शोभाराम शर्मा, बरसाना ब्राह्मण संघ के सरंक्षक सत्यनारायण श्रोत्रिय,भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय,भाजपा जिला महामंत्री प्रेम श्रोत्रिया,मन्दिर रिसीवर, डॉ कृष्ण मुरारी गोस्वामी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष रासबिहारी गोस्वामी,ब्यापारी नेता नरेन्द्र अग्रवाल,मान मन्दिर के कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री,माताजी गौशाला के सचिव सुनील सिंह,आदि ने बधाई देते हुए किया हर्ष ब्यक्त।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments